दिल्ली-NCR में खुला देश का सबसे बड़ा BYD शोरूम, इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में कंपनी ने बढ़ाई धमक

The Bharat Day

नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग के बीच दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) इंडिया ने राजधानी दिल्ली के मोतीनगर में देश के सबसे बड़े शोरूम का उद्घाटन किया है। यह शोरूम कंपनी के अहम पार्टनर पीपीएस मोटर्स (PPS Motors) के सहयोग से खोला गया है। इस लॉन्च के साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कंपनी की पकड़ और मजबूत हो गई है।


दिल्ली-NCR बना देश का नंबर-1 ईवी मार्केट

​शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बीवायडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस हेड, राजीव चौहान ने कहा, "उपभोक्ताओं में बढ़ती जागरूकता और सस्टेनेबल मोबिलिटी के समाधानों को अपनाने की रफ्तार के कारण दिल्ली-एनसीआर आज देश का सबसे डायनामिक और नंबर-1 ईवी मार्केट बना हुआ है।" उन्होंने भरोसा जताया कि पीपीएस मोटर्स के साथ मिलकर कंपनी आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्राहकों के और करीब लाएगी और भारत को स्वच्छ परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाएगी।


नेटवर्क और साझेदारी का विस्तार

​यह भारत में BYD का 48वां और दिल्ली-एनसीआर में छठा शोरूम है। पीपीएस मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सांघवी ने इस मौके पर कहा:


​"हमें गर्व है कि भारत के सबसे बड़े शोरूम के माध्यम से हमने बीवायडी के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत किया है। 10 टचपॉइंट्स के साथ हम बीवायडी के सबसे बड़े सेल्स और आफ्टर सेल्स पार्टनर हैं, जो सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"


BYD की वैश्विक उपलब्धि और पोर्टफोलियो

​बीवायडी दुनिया भर में अब तक 15 मिलियन (1.5 करोड़) से अधिक न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) बेच चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने जनवरी 2026 तक कार्बन उत्सर्जन में 129.2 बिलियन किलोग्राम की कमी लाने में योगदान दिया है। वर्तमान में भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में ये प्रमुख मॉडल शामिल हैं:


  • BYD SEALION 7
  • BYD SEAL (प्रीमियम सेडान)
  • BYD ATTO 3 (इलेक्ट्रिक SUV)
  • BYD eMAX 7 (इलेक्ट्रिक MPV)

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 91वें स्थान पर काबिज यह ब्रांड अब भारत के 40 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। मोतीनगर स्थित इस नए आउटलेट में ग्राहकों को न केवल वाहनों की विस्तृत रेंज मिलेगी, बल्कि कंपनी की आधुनिक 'ब्लेड बैटरी' टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन का प्रत्यक्ष अनुभव भी मिलेगा।


Tags



To Top