गाजियाबाद में ज्ञान का महाकुंभ: भागीरथ पब्लिक स्कूल में जीके प्रतियोगिता का आयोजन

The Bharat Day

गाजियाबाद: गाजियाबाद के प्रतिष्ठित भागीरथ पब्लिक स्कूल में एक भव्य सामान्य ज्ञान (General Knowledge) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान, सोचने की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।


प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हर प्रतिभागी ने अपनी तैयारी और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई राउंड के बाद सीनियर वर्ग के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।


सीनियर वर्ग में स्वाति शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और ‘गाजियाबाद की हुनरबाज़’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी तेज बुद्धि और सटीक जवाबों ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से आगे रखा।


दूसरे स्थान पर ‘करियर मेकर्स क्लासेस’ की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका चौहान रहीं, जिन्होंने अंत तक कड़ी प्रतिस्पर्धा दी।
वहीं, उत्कर्ष कुमार ने अपनी मजबूत तार्किक क्षमता और ज्ञान के बल पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।



जूनियर वर्ग में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली से आए छात्र मनन ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और द्वितीय स्थान पर किट्टू ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य मिस्टर वैभव चावला उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


इस आयोजन में वलिया इवेंट्स टीम की अहम भूमिका रही। टीम के सदस्य अंकित वलिया, श्वेता, आरती, राम यादव, संजय राणा, लवी, पिंटू जलोटा, अश्वनी, आकाश, अरशद, नसीम, अमित वर्मा और राजू सर सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा भव्य ट्रॉफी, नकद पुरस्कार, आकर्षक उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन अंकित वलिया द्वारा किया गया। उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और शानदार तरीके से संपन्न कराया, जिसकी सभी ने सराहना की।


इस प्रकार यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों के लिए एक सीखने का मंच बनी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित हुई।


Tags



To Top