पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को कुछ समय पहले दिल्ली से तड़ीपार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह शहर में रहकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उस पर हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी और सेंधमारी की कई वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

