पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम बनी सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प, 5 साल में मिल रहा 7.5% तक ब्याज

The Bharat Day

आज के समय में लोग ऐसे निवेश की तलाश में रहते हैं जिसमें पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले। ऐसे में भारतीय डाकघर की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम निवेशकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है। सरकारी गारंटी के साथ मिलने वाला आकर्षक ब्याज इसे कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी बेहतर बना रहा है।


पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल की अवधि के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। मौजूदा समय में 1 साल की जमा पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल पर 7.0 प्रतिशत और 3 साल की अवधि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।


इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह केंद्र सरकार के संरक्षण में चलता है। निवेशकों को मैच्योरिटी के समय तय रकम मिलने की गारंटी भी रहती है।


अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए ₹1,00,000 जमा करता है, तो 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के अनुसार मैच्योरिटी पर उसे करीब ₹1,44,995 मिलते हैं। यानी निवेशक को लगभग ₹44,995 का ब्याज फायदा होता है।


हालांकि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को अक्सर एफडी पर अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत ब्याज का लाभ दिया जाता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सभी आयु वर्ग के लोगों को समान ब्याज दर मिलती है। इसके बावजूद सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न के कारण पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।


Tags



To Top