शिवम गर्ग इससे पहले भी आयोग के साथ कंसल्टेंट के रूप में जुड़े रहे हैं। आयोग के चर्चित कार्यक्रम ‘पंचायत से पार्लियामेंट’ के सफल संचालन में उनकी भूमिका अहम मानी गई है, जिसकी काफी सराहना हुई।
इससे पहले वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ मीडिया कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संचार और जनसंपर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
शिवम गर्ग की उपलब्धियों की सूची यहीं नहीं रुकती। उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से ‘यंग ग्लोबल लीडर फेलोशिप’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उनका नाम प्रतिष्ठित ‘30 अंडर 30’ सूची में भी शामिल हो चुका है।
इसके अलावा, वे ‘नवचेतना’ नाम के एक कार्यक्रम के होस्ट भी हैं, जिसके जरिए वे सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। कम उम्र में मिली इन सफलताओं ने उन्हें न सिर्फ वेस्ट यूपी बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया है।


